गेंदबाज अशोक डिंडा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
कोलकाता
भारत के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। डिंडा ने भारत की ओर से 13 वनडे और 9 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। वनडे में डिंडा के नाम 12 जबकि टी20 में 17 विकेट दर्ज हैं।
'बीसीसीआई को कहा शुक्रिया'
36 साल के डिंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ' मैं आज क्रिकेट से सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषण करता हूं। मैंने बीसीसीआई (BCCI) और जीसीए को मेल भेज दिया है। भारत के लिए खेलना सबका सपना होता है। मैंने बंगाल की तरफ से खेला और मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे भारत के लिए खेलने का मौका दिया।'
Source : Agency

पाठको की राय